{"_id":"5f08a7108ebc3e63a145bb0d","slug":"lock-down-kasganj-news-agr4499169139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थि विसर्जन पर रहेगी रोक, लॉकडाउन का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थि विसर्जन पर रहेगी रोक, लॉकडाउन का करना होगा पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। दो दिन के लॉकडाउन में तीर्थनगरी में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं हो सकेंगे। इसके लिए कोतवाली पुलिस ने गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार न अस्थि विसर्जन होगा और न ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान हो सकेंगे। लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। अस्थि कलश लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी।
दो दिन के लॉकडाउन घोषित होने के कारण यह व्यवस्था पुलिस ने कायम की है। कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को तीर्थनगरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोई भी अस्थि विसर्जन हरिपदी घाट पर नहीं होगा। लोग न गंगा स्नान कर सकेंगे और न ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर पाएंगे।
शहर में ही केवल दवा, दूध, फल, सब्जी की बिक्री होगी। इसके अलावा कोई दुकान नहीं खुलेगी। यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पिछले लॉकडाउन के दौरान भी तीर्थनगरी में अस्थि विसर्जन व धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध लगा हुआ था, लेकिन अब फिर से दो दिन के लिए लॉकडाउन के प्रतिबंध लागू किए गए हैं।