फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loan

पत्रावली स्वीकृति के बाद तत्काल ऋण दें

Tue, 28 Jul 2020 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
loan
मैनपुरी। जन-कल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता पर ऋण वितरण करें। बड़ी संख्या में पत्रावलियां लंबित हैं। पत्रावली स्वीकृत के बाद तुरंत ऋण वितरण करें। बैंकर्स से महाप्रबंधक उद्योग समन्वय स्थापित कर लंबित पत्रावलियों पर ऋण वितरण कराएं। मंगलवार को यह निर्देश सीडीओ ईशा प्रिया ने दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 57 के सापेक्ष 73 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किए गए। बैंकों द्वारा 16 पत्रावलियां स्वीकृत कर सात पर ऋण वितरण किया गया। विभिन्न बैंकों में 66 पत्रावलियां ऋण वितरण के लिए लंबित हैं। सबसे अधिक 49 पत्रावलियां बैंक ऑफ इंडिया, 34 भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में लंबित हैं। सुरक्षा संबंधी, व्यापार बंधु संबंधी कोई प्रकरण बैठक में नहीं आया।
विज्ञापन

बैठक में एएसपी मधुबन कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर उत्तम तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, उद्यमी जुगल किशोर तापड़िया, अजय दुबे, अनिल अग्रवाल, सर्वेश कुमार, आशुतोष वर्मा, विनय गुप्ता मौजूद रहे। संचालन महाप्रबंधक उद्योग मोहम्मद सऊद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed