{"_id":"62c087ceedf8c11f7156a245","slug":"loader-tempo-collides-with-roadside-truck-driver-dies-kasganj-news-agr538790257","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे ट्रक में टकराया लोडर टेंपो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे ट्रक में टकराया लोडर टेंपो, चालक की मौत
विज्ञापन
आगरा रोड पर सडक हादसे में मृतक नफीस का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज आगरा मार्ग पर ग्राम बढ़ारी वैश्य के समीप शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक लोडर टेंपो टकरा गया। जिसमें चालक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक चालक नफीस (45) पुत्र मजीद निवासी ग्राम धनसारी थाना छर्रा अलीगढ़ का निवासी था। वह शुक्रवार की रात औरेया से माल अनलोड कर लोडर टेंपो को लेकर वापस छर्रा आ रहा था। उसके साथ इकरार पुत्र अबरार निवासी बिलराम भी था। जब वह बढ़ारी वैश्य के समीप पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसका लोडर टेंपो टकरा गया। जिसमें दोनों घायल हो गये।
रात में वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक नफीस को मृत घोषित कर दिया और हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नफीस का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।