फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LLM counselling from tomorrow

Agra News: एलएलएम की काउंसलिंग कल से

Fri, 14 Nov 2025 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
LLM counselling from tomorrow
आगरा। आगरा काॅलेज के विधि संकाय (लॉ फैकल्टी) में एलएलएम की काउंसलिंग प्रक्रिया शुक्रवार से मध्य लॉ फैकल्टी में आयोजित की जाएगी। सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रवेश स्वीकृति के पांच कार्य दिवसों के भीतर शुल्क जमा न करने की स्थिति में प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


मीडिया समन्वयक डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि काउंसलिंग 15 नवंबर को होगी। इस पाठ्यक्रम में 60 सीटें हैं। वहीं प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर डी. सी. मिश्रा ने कहा कि काउंसलिंग 15 नवम्बर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे विधि संकाय आगरा कॉलेज आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थी अपनी काउंसलिंग तिथि पर समय से उपस्थित रहें तथा प्रवेश से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं।
विज्ञापन

अपने मूल प्रमाणपत्र हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक की मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, ट्रांसफर प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, ऑनलाइन फॉर्म की प्रति 425 की रसीद एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना जरूरी है। निर्धारित काउंसलिंग तिथि पर अनुपस्थित रहने पर प्रवेश का दावा अमान्य होगा। साथ ही प्रवेश स्वीकृति के पांच दिन में शुल्क जमा न करने की स्थिति में प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। सूचकांक की गणना का सूत्र एलएलबी में प्राप्त अंकों का 100 प्रतिशत तथा विश्वविद्यालय के मानकों के अनुसार अतिरिक्त वेटेज को सम्मिलित करके किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम कटऑफ सूची

वर्ग-

सामान्य वर्ग

86.75 प्रतिशत

ओबीसी वर्ग

81.18 प्रतिशत

अनुसूचित जाति

79.15 प्रतिशत

ईडब्ल्यूएस

80.08 प्रतिशत


श्रेणी दिव्यांग-

82.5 प्रतिशत

57.5 प्रतिशत

54.39 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed