फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LLB student is giving the results of the theft

एलएलबी का छात्र दे रहा चोरी की वारदातों को अंजाम

Wed, 10 Mar 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
LLB student is giving the results of the theft
सरकारी आवासों में चोरी करने के आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी अविनाश पांडेय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में हुईं चोरी की प्रमुख वारदातों का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार एक एलएलबी का छात्र महिला मित्र पर खर्चा करने व अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी करता था। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मंगलवार को उसे भोगांव रोड पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से खाद्य सुरक्षा अधिकारी के घर से चोरी की गई पिस्टल व कारतूस भी बरामद हुए हैं। उसकी निशानदेही पर चोरी की कुछ अन्य वारदातों से संबंधित जेवर और नकदी भी मिली।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करके बताया कि अवाबाग कॉलोनी में बीते कुछ दिनों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की पिस्टल, कारतूस व नकदी चोरी हो गई थी। साथ ही पीडब्ल्यूडी के एई और जिला विद्यालय निरीक्षक के घर भी चोरी हुई थी। खुलासे के लिए सीओ सिटी अभय नरायण राय के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया था। स्वाट टीम प्रभारी आरएन यादव भी अपनी टीम के साथ चोरों की तलाश में जुटे थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप की टीम ने भोगांव रोड पर गढ़िया मोड़ के पास संदिग्ध चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से खाद्य सुरक्षा अधिकारी की चोरी की गई पिस्टल, कारतूस बरामद हुए। एसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम असमित सिंह राजपूत निवासी न्यू कॉलोनी वंशीगोहरा बताया। वारदात स्थल पर जाने में प्रयुक्त कार व एक बाइक भी उसके कब्जे से बरामद की गई है। चोरी की अन्य वारदातों से संबंधित जेवर, नकदी, टेबलेट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में असमित ने बताया कि वह एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। एसपी ने बताया कि पढ़ा लिखा होने की वजह से वह आसानी से लोगों की आंखों में धूल झोंककर निकल जाता था। वह अपनी महिला मित्र पर खर्चा करने और शौक पूरे करने के लिए चोरी करता था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है।
एक अधिवक्ता के यहां था मुंशी
एसपी के अनुसार पकड़े गए असमित राजपूत के पिता फिरोजाबाद में अधिवक्ता हैं। मां परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य हैं। असमित दीवानी में एक अधिवक्ता के बस्ता पर मुंशी के तौर पर काम कर रहा था। वह एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र होने के साथ ही अधिवक्ताओं का कोट पेंट पहनकर घूमता था। इसके चलते कोई उस पर शक जाहिर नहीं करता था।

यह माल हुआ बरामद
असमित के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैग्जीन, चार कारतूस, सोने के छह कंगन, 12 अंगूठी, छह जंजीर, एक सोने का लॉकेट, चांदी की 16 पायलें, 69 हजार रुपये नकद, चोरी के रुपये से खरीदा गया 30 हजार का मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, एक अन्य मोबाइल, एक टेबलेट, एक राउटर, बैंक का लोगो बने दो बैग, एक कार, बाइक और ताले तोड़ने वाली रॉड बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed