फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LLB student commits suicide after his wife blacklists his numberLLB student commits suicide after his wife blacklists his number

Agra News: पत्नी ने ब्लैक लिस्ट में डाल दिया नंबर, एलएलबी के छात्र ने कर ली खुदकुशी

Mon, 08 Sep 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
LLB student commits suicide after his wife blacklists his numberLLB student commits suicide after his wife blacklists his number

विज्ञापन


दन्नाहार। गांव महटोली के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र ने सोमवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन का कहना है कि पत्नी मायके गई हुई थी। विवाद के चलते पत्नी ने मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर पति ने जान दे दी।



पुलिस के अनुसार मोनू अली (26) का शव घर से करीब 200 मीटर खेत में जामुन के पेड़ की डाल से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बहन मोनी ने मौके पर जांच करने आई पुलिस को बताया कि 25 अगस्त को भाई मोनू की पत्नी मायके बरनाहल चली गई थी। तीन चार दिन से भाई को बुखार आ रहा था। वह रोज पत्नी को फोन कर घर बुला रहा था लेकिन वह नहीं आ रही थी। सोमवार सुबह भी भाभी को फोन किया तो मोनू का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसके बाद से भाई परेशान था, दोपहर को घर से निकल गया। जब भाई काफी देर तक घर नहीं लौटा तो वह तलाश करते हुए खेत पर पहुंची। वहां भाई का शव पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


-----



तीन भाइयों में सबसे छोटा मोनू

परिजन ने बताया कि मोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह शिकोहाबाद स्थित यूनिवर्सिटी से एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। मोनू व मोनी जुड़वा भाई बहन थे। इस वजह से दोनों के बीच काफी लगाव था। मोनू के भाई जावेद और आबिद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। मोनू का विवाह दो साल पहले बरनाहल की युवती के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed