फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LLB first-year practical examination postponed.

Agra News: एलएलबी प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा स्थगित हुई

Tue, 13 Oct 2026 03:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
LLB first-year practical examination postponed.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एलएलबी प्रथम वर्ष की सत्र 2025-26 की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से आगरा कॉलेज के विधि संकाय स्थित नोडल परीक्षा केंद्र पर होनी थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश की ओर से जारी अधिसूचना में अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


एलएलबी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा बीए एलएलबी तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं आगरा कॉलेज के विधि संकाय स्थित नोडल परीक्षा केंद्र पर होंगी। विश्वविद्यालय ने संबंधित विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed