{"_id":"65e3202722201cfc97085091","slug":"live-video-surfaced-of-advocate-death-after-falling-from-eighth-floor-in-agra-2024-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की मौत का लाइव वीडियो: देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, पुलिस दबिश की दौरान आठवीं मंजिल से नीचे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की मौत का लाइव वीडियो: देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, पुलिस दबिश की दौरान आठवीं मंजिल से नीचे गिरे
Sat, 02 Mar 2024 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:33 PM IST
सार
आगरा में अधिवक्ता की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस दबिश की दौरान आठवीं मंजिल से नीचे गिर गए थे।
विज्ञापन
अधिवक्ता की मौत का लाइव वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की आधी रात आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत हो गई। उनके गिरने का लाइव वीडियो शनिवार को सामने आया है। इस देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जमीन मामले में पुलिस दबिश देने गई थी। इसी दौरान अधिवक्ता सुनील शर्मा आठवी मंजिल से नीचे गिर गए। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंगलम आधार अपार्टमेंट की है।
विज्ञापन
बताते चलें कि यूपीएसआईडीसी मार्ग स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में शुक्रवार रात को न्यू आगरा थाना पुलिस दबिश देने पहुंची। इस दौरान युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। दीवानी में शनिवार की सुबह से ही इस मामले की चर्चा रही। अधिवक्ताओं में गुस्सा देखा गया।
विज्ञापन
युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा की अपार्टमेंट से पुलिस दबिश के दौरान गिरने से मौत के मामले में अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया है। अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया का कहना है कि पुलिस ने रात में दबिश क्यों दी। अगर गिरफ्तारी ही करनी थी तो संगठन के लोगों से इस संबंध में वार्ता क्यों नहीं की।
उनका कहना है सुनील शर्मा अपार्टमेंट से कैसे गिर गए? इस बारे में पता चलना चाहिए। भूतल पर बालकनी से काफी दूर शव पड़ा हुआ था। यह कैसे संभव है? ऐसा लग रहा है जैसे कि उन्हें धक्का दिया गया है। इस मामले में शासन से सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
यूनाइटेड बार एसोसिएशन के सचिव अनूप शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता सुनील शर्मा के साथ हुई घटना दुखद है। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। शनिवार को सुबह से ही अधिवक्ता दीवानी में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। पुलिस कार्रवाई से आक्रोश है। इसकी जानकारी पर न्यू आगरा सहित आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।