फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   live telecast of PM Modi Kedarnath dham visits in Shiv temples of mathura

मथुरा: शिवालयों में पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का हुआ लाइव प्रसारण, केंद्रीय और प्रदेश के मंत्री रहे मौजूद

Fri, 05 Nov 2021 12:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Nov 2021 12:46 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम दौरे का सीधा प्रसारण शिवालयों में किया गया। मथुरा में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं प्रदेश के मंत्री ने शिवालयों में लाइव प्रसारण के जरिए पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखा।

विज्ञापन
live telecast of PM Modi Kedarnath dham visits in Shiv temples of mathura
गत्तेश्वर महादेव मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पवित्र धाम श्रीकेदारनाथ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के साथ-साथ विकास कार्यों से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया, जिसका सीधा प्रसारण देश के विभिन्न स्थानों पर हुआ। मथुरा में भी प्रमुख मंदिरों में सीधा प्रसारण सूचना विभाग की टीम ने कराया। केंद्र सरकार के आह्वान पर केंद्र एवं राज्यों के मंत्रियों ने अलग-अलग जनपदों के प्रमुख मंदिरों में दूग्धाभिषेक और पूजन आदि कार्यक्रम किए।

विज्ञापन

मथुरा में भी केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने पार्टी नेता कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना करके देश में खुशहाली शांति की कामना की। वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इसी कड़ी में गल्तेश्वर महादेव मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री विधि एवं न्याय प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सरकार हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। केंद्रीय मंत्री, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु आदि ने अभिषेक किया। रंगेश्वर महादेव मंदिर में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पूजा-अर्चना रुद्राभिषेक किया। आसेश्वर महादेव मंदिर नंदगांव में मत्स्य, दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। भूतेश्वर मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, चिंताहरण महादेव मंदिर विधायक पूरन प्रकाश पूजा-अर्चना की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल, राजू यादव, प्रदीप गोस्वामी, श्याम चतुर्वेदी यज्ञदत्त कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया पूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव की आरती आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण के साथ प्राचीन शिव मंदिरों में शिव पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक मंडल में शिव मंदिरों में कार्यकर्ताओं के साथ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने वृंदावन के गोपेश्वर मंदिर पर पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने संबोधन में कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में भगवान शिव की उपासना का बहुत ही बड़ा महत्व है। यह भगवान शिव की ही महिमा थी कि आज नरेंद्र दामोदर मोदी देश प्रधानमंत्री पद पर हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानते हैं वह यह भी समझते हैं कि मोदी अपनी छवि को लेकर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करते। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी, मुकेश गौतम, विनोद चौधरी, जितेंद्र रोनू, प्राण बल्लभ दुबे, पूजा चौधरी, शशि शुक्ला, पार्वती गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल निषाद, धर्मवीर चौधरी, पार्षद  हेमंत भारती, राहुल अधिकारी, जय शर्मा, पंकज अरोड़ा, विष्णु गौड़, सुनील गौतम आदि थे। 

इन मंदिरों में हुआ प्रसारण
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गत्तेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन रंगेश्वर महादेव और वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर में पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का लाइव प्रसारण किया गया। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल गत्तेश्वर महादेव मंदिर में तो प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रंगेश्वर महादेव मंदिर में उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने वृंदावन के गोपेश्वर महादेव में लाइव प्रसारण के जरिए पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखा। इस अवसर पर उन्होंने गोपेश्वर महादेव मेंभगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना की। लाइव प्रसारण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।  


मैनपुरी में भी हुआ सीधा प्रसारण 
प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ धाम दौरे का सीधा प्रसारण मैनपुरी जिले के पांच शिव मंदिरों में भी दिखाया दिया। इनमें श्री भीमसेन महाराज मंदिर मैनपुरी, श्री चांदेश्वर धाम मैनपुरी, मंदिर सोमेश्वर नाथ भोगांव, जखदर महादेव मंदिर भांवत, मार्कंडेय मंदिर विधूना कोसमा हैं। इन मंदिरों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed