फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Live-in Relationship Suicide: Woman Names 5 in Video Before Death in Agra

UP: शादीशुदा युवक से प्यार की सजा मौत, युवती के साथ जो कुछ हुआ...जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 24 Sep 2025 07:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 07:26 AM IST
सार

आगरा के हरीपर्वत  थाना क्षेत्र में लिव इन में रह रही युवती ने जिस तरह से जीवन समाप्त किया, जानकर हैरान रह जाएंगे। शादीशुदा युवक से प्यार करने के बाद उसकी ही वजह से युवती ने जान दे दी। 

विज्ञापन
Live-in Relationship Suicide: Woman Names 5 in Video Before Death in Agra
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : ai

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में लिव इन में रह रही युवती ने उत्पीड़न से तंग आकर जान दे दी। सुसाइड से पहले मोबाइल में एक वीडियो बनाया। जिसमे उत्पीड़न करने के वालों के नाम लेकर उन्हें अपनी मौत को जिम्मेदार ठहराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस, 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कमला नगर निवासी महेशचंद पाराशर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गीता देवी उर्फ टोनी न्यू आगरा कर्बला निवासी सनी के साथ लिव इन में रह रही थी। सनी, उसकी पत्नी सलमा, योगेंद्र, हाजरा और उसका बड़ा भाई, उनकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। उसके जेवरात भी हड़प लिए थे। विरोध पर मारपीट करते।
विज्ञापन


आरोपियों के उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी ने 21 सितंबर की रात 8 बजे फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले बेटी ने मोबाइल में वीडियो बनाया। जिसमें उसने सभी को अपनी मौत को जिम्मेदार बताया। पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed