फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Little controversy million fine on older sister's family

छोटी से विवाद, बड़ी बहन के परिवार पर पांच लाख जुर्माना

Wed, 18 Feb 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 18 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के एक गांव में नाराज होकर मायके जा बैठी युवती के ससुराल न लौटने की सजा उसकी बहन के पति समेत पूरे परिवार को दी जा रही है। पंचायत ने इन पर पांच लाख रुपये जुर्माना और हुक्का-पानी बंद करने का फरमान सुनाया है। दूसरी युवती के परिवार पर पहली की विदाई में बाधक होने का आरोप है।
विज्ञापन

गोवर्धन (मथुरा) की रहने वाली दो बहनों सीमा और रेखा की शादी वर्ष 2006 में फतेहपुर सीकरी के गांव चैकोरा में चचेरे भाइयों के साथ हुई थी। सूत्रों ने बताया कि छोटी बहन रेखा का पति उसके साथ मारपीट करता था। उत्पीड़न से तंग आकर पिछले छह माह से रेखा मायके में रह रही है। मायके वाले रेखा के ससुराल से आए विदा के हर प्रस्ताव को ठुकराते रहे हैं। सीमा अपने ससुराल में ही है। पिछले दिनों रेखा ने महिला थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर दे दी।
विज्ञापन

10 फरवरी को सीमा अपने चचिया ससुर के घर में पानी भरने गई थी। आरोप है कि वहां चचिया ससुर (रेखा के पति का पिता) आदि ने उसके साथ मारपीट की। सीमा ने मायके वालों और पुलिस को बुला लिया। मायके वालों ने रेखा के ससुरालीजनों को पीट डाला। सीमा के पति आदि ने भी उनका ही साथ दिया। मंगलवार को रेखा के ससुरालीजनों ने गांव में पंचायत बुलाई। उनका कहना था कि सीमा के कारण ही उनकी बहू ससुराल नहीं लौट रही है। इसके लिए सीमा के पति और ससुर भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा के कारण पुलिस आई और गांव की बदनामी हुई। पंचायत ने सीमा के परिवार पर पांच लाख रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया। यह छूट भी दी कि रेखा की विदा होकर ससुराल आ जाए तो जुर्माना माफ कर दिया जाएगा। विदाई न होने पर सीमा के परिवार का सामाजिक रूप से बहिष्कार करने की धमकी भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed