फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'List the cases for National Lok Adalat'

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मामले सूचीबद्ध करें

Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
'List the cases for National Lok Adalat'
मैनपुरी। जिला जज अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि 11 दिसंबर को दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। जिसमें सुलह समझौते से मामले निपटाए जाएंगे। सभी विभाग मामले सूचीबद्ध कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भिजवाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला जज ने कहा कि कई तरह के मामलों में समझौता के आसार होते हैं। समझौते से मामला निस्तारित होने से दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव समाप्त हो जाता है। सभी विभाग अपने यहां लंबित चल रहे ऐसे मामलों की सूची तैयार करें जिन्हें समझौते से निपटाया जा सकता है। सूची जल्द जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भेज दी जाए, जिससे पक्षकारों को नोटिस भेजे जा सकें। नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार, प्राधिकरण सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी, एडीएम रामजी मिश्रा, एएसपी मधुबन कुमार सिंह मौजूद रहे। दोपहर बाद जिला जज ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एलडीबी अनूप कुमार सचान, एसपी सिंह, सत्यवीर सिंह, एसके श्रीवास्तव, आशुतोष चतुर्वेदी, अजय द्विवेदी, अजीत सिंह, देवेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करें
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को जेल का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याएं सुनकर निराकरण करने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। कहा कि बंदियों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बैरक आठ-ए, आठ-बी व अल्पवयस्क का निरीक्षण किया। सर्दी से बचाव के इंतजाम देखे। कहा बंदियों को पर्याप्त संख्या में कंबल उपलब्ध कराएं। वहीं जेल में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। सचिव ने कहा कि बंदियों को जेल में अच्छा आचरण करना चाहिए। अच्छे आचरण पर बंदियों को जेल प्रशासन की संस्तुति पर सजा की अवधि में छूट मिलती है। जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, सरोज वर्मा, जेल विजिटर संदीप त्रिपाठी, पैनल लॉयर अमित मिश्रा प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, पीएलवी जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed