{"_id":"629fab8ff7f9515dcf11445b","slug":"list-of-those-who-bought-property-from-bookie-ankush-agra-news-agr5361586184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुश की संपत्ति खरीदने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुश की संपत्ति खरीदने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजनगरी के सबसे बड़े क्रिकेट सट्टे के बुकी अंकुश मंगल को गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर ली है। संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। एक महीने में उसकी संपत्ति खरीदने वाले भी पुलिस के निशाने पर हैं। उनकी सूची तैयार कर ली गई है। संपत्ति को जब्त करने के लिए विधिक राय ली जा रही है।
अंकुश मंगल को पुलिस ने शनिवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस कार्रवाई का पता चल गया था। वह अपनी जमीन और अन्य संपत्ति को बेच रहा था, जिससे संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई नहीं हो सके।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अंकुश मंगल की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। लोग जानते थे कि अंकुश सटोरिया है। इसके बावजूद उसकी संपत्ति खरीद रहे हैं तो उनकी भूमिका की जांच होगी। अंकुश ने जिन लोगों का नाम लिया है, उनको भी केस में आरोपी बनाया जाएगा। उनके नाम भी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में बढ़वाए जाएंगे। उधर, यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपी ने संपत्ति बेचने के बाद सोना खरीदा है। अगर, ऐसा हुआ तो उसे भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
अंकुश पर कार्रवाई के दौरान जांच में आयकर विभाग की टीम को भी पुलिस शामिल करेगी। उसने जितनी भी संपत्ति बनाई, उसे एक नंबर में जरूर दिखाया होगा। अपनी फर्म भी बना सकता है। उसकी किसी फर्म की जांच के लिए आयकर विभाग की मदद ली जाएगी।