फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   List of Political Parties Booth Level Agent

राजनैतिक दल बूथ लेवल एजेंट की सूची दें

Mon, 25 Oct 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
List of Political Parties Booth Level Agent
-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम और एडीएम। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। कहा कि एक से 30 नवंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलेगा। विशेष अभियान सात, 13, 21 एवं 28 नवंबर को होगा। राजनीतिक दल बूथ लेवल एजेंट की सूची दें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विशेष अभियान में मतदाता सूची में नया नाम पंजीकृत कराने, आपत्ति, नाम संशोधन व स्थान परिवर्तन के लिए फार्म भरकर आवेदन किए जाएंगे। शेष तिथियों में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची अपडेशन का कार्य करेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन एक नवंबर को होगा। एक नवंबर से 30 नवंबर तक दावे आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आपत्तियों, दावों का निस्तारण 20 दिसंबर तक होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2022 को आधार मानते हुए 18 वर्ष आयु पूर्ण कर रहे सभी युवाओं के नाम शामिल किए जाएंगे। जिसके लिए राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी महाविद्यालयों में मतदाता पंजीकरण के लिए कोऑर्डिनेटर, हेल्पडेस्क की स्थापना कराई गई है। अभियान के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं के नाम शामिल किए जाएं। एडीएम रामजी मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, रालोद जिलाध्यक्ष विद्याराम यादव, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed