फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lisence suspend

बकाएदारी पर दस आढ़तियों के लाइसेंस किए निलंबित

Sat, 10 Oct 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
lisence suspend
मैनपुरी। नवीन मंडी में काम करने वाले दस आढ़तियों के खिलाफ मंडी समिति ने सख्त रुख अपनाया है। दुकान की नीलामी की धनराशि नोटिस के बाद भी जमा न करने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। अगर वे मंडी में खरीद या बिक्री करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित नवीन मंडी में पांच सौ के करीब आढ़ती व्यापार करते हैं। नियमानुसार मंडी समिति द्वारा दुकानों का निर्माण कर उन्हें नीलामी से दुकान दी जाती है। नीलामी की धनराशि मंडी समिति को आढ़ती द्वारा दी जाती है। लेकिन नवीन मंडी में व्यापार कर रहे दस आढ़तियों ने लगातार नोटिस के बाद भी बकाया धनराशि जमा नहीं की। इसमें पांच गल्ला आढ़ती और पांच फल व सब्जी के आढ़ती शामिल हैं। इन दस आढ़तियों पर मंडी समिति की 57.21 लाख रुपये की धनराशि बकाया है।
विज्ञापन

इस पर मंडी सचिव एनके कोहली ने धनराशि जमा न करने वाले सभी आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। एक माह के भीतर धनराशि जमा न करने पर उनके खिलाफ वसूली के लिए आरसी जारी कर दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लाइसेंस हुए निलंबित
-मै. श्री गिर्राज सिंह एंड संस, बकाया-4.80 लाख
-मै. आशीष ट्रेडिंग कंपनी, बकाया-9.01 लाख
-मै. ईसान ट्रेडिंग कंपनी, बकाया-6.50 लाख
-मै. महाशक्ति ट्रेडर्स, बकाया-8.15 लाख
-मैं राधे ट्रेडर्स, बकाया-5.25 लाख
-मैं चिश्ती फ्रूट कंपनी, बकाया-7 लाख
-मैं मुन्ना भाई एंड कंपनी, बकाया-1.30 लाख
-मै. न्यू ताज एंड कपंनी, बकाया-2.80 लाख
-मै. चिश्ती एंड कंपनी, बकाया-3.10 लाख
-मैं चांद एंड कंपनी, बकाया-9.30 लाख
दस आढ़तियों पर दुकान की नीलामी की धनराशि लंबे समय से बकाया था। नोटिस के बाद भी ध्यान न दिए जाने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। धनराशि जमा न करने पर लाइसेंस निरस्त कर आरसी जारी की जाएगी।
एनके कोहली, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed