फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   liquor

मिलावटी निकली शराब तो जेल जाएगा अनुज्ञापी

Sat, 21 Nov 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
liquor
मैनपुरी। सरकारी ठेका पर अगर मिलावटी शराब बेची गई तो अनुज्ञापी का जेल जाना तय है। शिकायतें मिलने के बाद एसपी की ओर से सभी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में औंछा क्षेत्र में दो दुकानों के लाइसेंस भी इसी क्रम में निलंबित किए जा चुके हैं। एसपी अजय कुमार से भी सरकारी ठेका पर मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि क्षेत्रवार शिकायत वाले शराब ठेकों पर जाकर जांच करें। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजें। यदि जांच में सैंपल फेल होता है तो अनुज्ञापी सहित अवैध शराब के धंधे में लिप्त सभी लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतें मिलने के बाद जांच की आवश्यकता है। सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - अजय कुमार पांडेय, एसपी

शराब की दुकानों पर की चेकिंग
भोगांव। एसडीएम और सीओ ने शराब की दुकानों पर चेकिंग की। एसडीएम सुधीर कुमार के साथ सीओ अमर बहादुर सिंह आबकारी निरीक्षक के साथ दुकानों का स्टॉक जांचने पहुंचे। रजिस्टर आदि चेक किए जाने के साथ ही सैंपल लिए गए। दुकानों से लिए गए सैंपल आगरा जांच के लिए भेजे जाएंगे। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed