{"_id":"61cc97abb718612b901b799f","slug":"liquor-contract-salesman-beaten-up-for-refusing-credit-mainpuri-news-agr5194454125","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार की मना करने पर शराब ठेका के सेल्समैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार की मना करने पर शराब ठेका के सेल्समैन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के सुजानपुर के पास शराब ठेका के सेल्समैन की नामजद लोगों ने पिटाई कर दी। सेल्समैन ने उधार शराब देने से मना किया गया था। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर 10 निवासी सुमित कुमार कुरावली थाना क्षेत्र के सुजानपुर के पास देसी शराब ठेका पर सेल्समैन है। मंगलवार को वह ठेका पर बैठा था, तभी गांव सुजानुपर के रहने वाले दो नामजद अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां आए। वह लोग उधार शराब मांगने लगे।
पहले से उधार होने की बात कहते हुए सेल्समैन ने मना कर दिया। इसी बात पर नामजद लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।