फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor beer shops opens in the restricted area of Shri Krishna Janmasthan mathura

श्रीकृष्ण जन्मस्थान: मथुरा के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिक रही शराब-बीयर और भांग, बंद नहीं हुईं दुकानें

Fri, 22 Oct 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 12:05 AM IST
सार

तीर्थस्थल घोषित होने के बाद भी मथुरा के प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब-बीयर और भांग की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
Liquor beer shops opens in the restricted area of Shri Krishna Janmasthan mathura
प्रतिबंधित क्षेत्र में खुली शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को तीर्थस्थल घोषित तो किया गया, लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास शराब, बीयर और भांग की दुकानें अब तक बंद नहीं हुई हैं। इनके बंद होने की संभावना भी कम ही है। क्योंकि सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी नहीं की है। चालू वित्तीय वर्ष में अगर यह दुकानें बंद होती हैं तो सरकार को लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 10 वर्ग किमी की परिधि में शराब, बीयर और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के बाद मांस की दुकानें तो बंद करा दी गईं। लेकिन शराब, बीयर और भांग की दुकानें अभी भी चालू हैं। बताया जा रहा है कि लाइसेंस जारी है, उसकी फीस दुकानें बंद कराने की स्थिति में सरकार को वापस देनी होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को आने वाले सत्र में इन दुकानों का नवीनीकरण की घोषणा की जानी थी, क्योंकि इस तरह से दुकानें बंद कराए जाने की स्थिति में लाइसेंस धारक न्यायालय में सरकार के खिलाफ जा सकते हैं। यही कारण है कि अब इस मामले में शासन और प्रशासन ने ढील दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारगर साबित नहीं हुई मुख्यमंत्री की घोषणा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की परिधि में नशा और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध का सभी वर्गों ने तहेदिल से स्वागत किया। हिंदूवादी संगठनों ने आतिशबाजी चलाने के साथ ही मिठाइयां बांटी थीं। अब इन दुकानों के चालू रहने से लोगों में मायूसी है। 

लोग एक-दूसरे से सवाल कर रहे हैं कि आखिर मुख्यमंत्री की घोषणा क्यों कारगर साबित नहीं हो पाई? हालांकि काफी लोग तो जन्मभूमि की परिधि को तीर्थस्थल घोषित किए जाने से भी संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब जनपद के आधे से अधिक धार्मिक स्थलों को तीर्थस्थल घोषित किया जा चुका है तो जनपद के शेष बचे हिस्से को भी इसमें शामिल कर लिया जाए। 

दुकानों की सूची शासन को भेजी 
जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद ने कहा कि 10 वर्ग किमी की परिधि में आने वाली 37 दुकानों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है, जिसमें देशी शराब की 10 दुकानें हैं। इस दिशा में शासन के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन्हें बंद कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed