फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor-beer shops closed within 10 km radius of Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के 10 किमी परिधि में शराब-बीयर की बिक्री बंद, दुकानों पर लगाए गए ताले

Wed, 01 Jun 2022 02:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 02:21 PM IST
सार

मथुरा में तीर्थस्थल घोषित होने के बाद आठ महीने बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास शराब, बीयर और भांग की बिक्री एक जून से पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Liquor-beer shops closed within 10 km radius of Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura
मथुरा में शराब-बीयर की बिक्री बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के 10 किमी परिधि में आने वाली शराब, बीयर और भांग की 37 दुकानों पर बुधवार सुबह से ताले लगा दिए गए। एक जून से शहर के 22 वार्डों की इन दुकानों पर शराब और बीयर की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इस प्रकार का आदेश आबकारी विभाग को मिल गया है, जिस पर विभाग ने कार्रवाई भी कर दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा आगमन पर 10 सितंबर 2021 को तीर्थस्थल घोषित करते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन शराब की दुकानें बाकायदा चल रही थीं। 

विज्ञापन

दो दिन पहले मिला आदेश 

दो दिन पहले प्रशासन को शराब की दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश मिला। इसके बाद जिला आबकारी विभाग ने इन दुकानों पर पूरी तरह से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब एक जून से यह शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद करा दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की परिधि में शराब, बीयर और भांग की 37 दुकानों के अलावा मॉडल शॉप और बार भी शामिल हैं। यह सभी 1 जून से बिल्कुल बंद कर दिए गए हैं। इन 37 दुकानों से शराब, बीयर और भांग की बिक्री नहीं हो सकेगी।

तीन होटलों के बार व दो मॉडल शॉप भी बंद

शहर के स्टेट बैंक चौराहे पर होटल ब्रजवासी रॉयल, सौंख अड्डा पर आतिथ्य पैलेस और मसानी चौराहे पर सिल्वर स्टार होटल के बार में भी शराब और बीयर नहीं मिल सकेगी। यह भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 10 किमी की परिधि में ही आते हैं। इसके अलावा गोवर्धन चौराहा और मसानी चौराहे की मॉडल शॉप भी बंद की गईं हैं।

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि शहर के 22 वार्डों में शराब, बीयर, भांग, बार और मॉडल शॉप को बंद करने की कार्रवाई आबकारी विभाग कर रहा है। 1 जून से इन दुकानों से बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed