{"_id":"5e9eae5e70c7150983711501","slug":"lineman-cut-power-supply-due-to-cut-challan-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में चालान काटने पर संविदाकर्मियों ने दो घंटे ठप रखी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में चालान काटने पर संविदाकर्मियों ने दो घंटे ठप रखी विद्युत आपूर्ति
Tue, 21 Apr 2020 01:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव कुरगवां विद्युत सबस्टेशन पर तैनात संविदा कर्मी तेजवीर सिंह की बाइक का सोमवार को बरहन पुलिस ने चालान कर दिया। वह नगला सिरजी पर लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने जा रहा था। विरोध में संविदाकर्मियों ने कुरगवां और अहारन फीडर की आपूर्ति बंद कर दी। इससे दो घंटे तक 25 से अधिक गांवों के लोग परेशान रहे।
संविदाकर्मी तेजवीर सिंह ने बताया कि फाल्ट ठीक करने जाते समय रास्ते में चौकी अहारन पुलिस ने उसे रोक लिया। पहचानपत्र दिखाने पर भी नहीं माने। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक हजार रुपए जुर्माने का मैसेज आ गया। उसने इसकी जानकारी अवर अभियंता हरिओम सिंह ने दी।
उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष को भी इससे अवगत कराया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्साए संविदाकर्मियों ने कुरगवां और अहारन फीडर की सप्लाई बंद कर दी। जिसकी वजह से दोनों फीडर से जुड़े करीब 25 गांवों में अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

थानाध्यक्ष और अवर अभियंता के समझाने पर संविदाकर्मियों ने आपूर्ति बहाल की। मामले में थानाध्यक्ष बरहन महेश सिंह का कहना है कि संविदा कर्मी के पास कोई पहचान पत्र अथवा पास नहीं था। इससे चालान काटा गया, ऐसा आगे से नहीं होगा। सभी संविदाकर्मियों के पास बनाए जा रहे हैं।