{"_id":"6633d731a1033ec6df022b6c","slug":"lineman-commits-suicide-after-wifes-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116847-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी के मायके जान के बाद लाइनमैन ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी के मायके जान के बाद लाइनमैन ने की खुदकुशी
Thu, 02 May 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
कुरावली। गांव नौरंगपुर में पत्नी के मायके चले जाने के बाद लाइनमैन ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों ने बताया कि लाइनमैन शराब पीने का आदी था। घटना के बाद मृतक के घर में चीखपुकार मची है।
थाना क्षेत्र के गांव नौरंगपुर निवासी 32 वर्षीय आकाश निजी लाइनमैन था। वह शराब पीने का आदी हो चुका था। जिस कारण से आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा होता था। बुधवार को दंपती के बीच झगड़ा हुआ तो पत्नी रत्नेश नाराज हो गई। उसने मायके फोन कर परिजन को बुला लिया और बृहस्पतिवार की सुबह तीन बच्चों को लेकर मायके चली गई। इस दौरान आकाश ने रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन पत्नी नहीं मानी। दोपहर के समय जब परिजन खेत पर काम करने के लिए गए थे। तभी आकाश ने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा से लटककर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीखपुकार मच गई। किसी तरह परिजन ने दरवाजे को खोला। शव फंदे से उतारने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाइनमैन के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।