फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lineman accused of cheating Rs 2 lakh

Agra News: लाइनमैन पर दो लाख रुपये ठगी करने का आरोप

Sun, 26 May 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 May 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Lineman accused of cheating Rs 2 lakh
करहल। गांव नगला प्रेमी निवासी एक किसान को बिजली बिल में छूट योजना का लाभ दिलाने की बात कह कर बरनाहल के रहने वाले लाइनमैन ने दो लाख रुपये की ठगी कर ली। जानकारी होने के बाद किसान ने जब रुपये वापस मांगे तो टाल मटोल करने लगा। परेशान होकर किसान ने थाने में तहरीर दी है। लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी निवासी किसान राकेश कुमार ने बताया कि उनके खेत पर प्राइवेट नलकूप का कनेक्शन है। वर्ष 2021 में उनके पास बरनाहल का रहने वाला एक लाइनमैन आया। उसने कहा कि बिजली के बिल में छूट चल रही है। ओटीएस योजना के तहत उसे छूट का लाभ मिल जाएगा। आप चाहो तो एक मुश्त में अपने बिल का भुगतान कर योजना का फायदा ले सकते हैं। जब बिल निकलवाया तो करीब 2:32 लाख रुपये निकला।
विज्ञापन

ओटीएस योजना की छूट के तहत उन्होंने दो लाख रुपये लाइनमैन को दे दिए। इसके बाद उन्हें सिर्फ 23798 रुपये की ही रसीद दी गई। इस तरह से लाइनमैन ने उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया। जब रुपये वापस करने के लिए कहा तो टाल मटोल करने लगा। उन्हें व परिजन को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed