फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Line man died due to electrocution, angry people surrounded the sub-centre

बिजली ठीक करते लाइन मैन की मौत, बिजली घर घेरा जाम भी लगाया

Thu, 01 Sep 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Line man died due to electrocution, angry people surrounded the sub-centre
सिढ़पुरा। फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े संविदा लाइन मैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों के साथ ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में मौके पर पहुंचे विधायक हरिओम वर्मा ने मृत संविदा लाइन मैन के परिजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए, साथ ही दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी मुकेश (27) पुत्र महेंद्र सिंह वर्मा और अजब सिंह दोनों बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन हैं। बताया जाता है बृहस्पतिवार की देर शाम को सिढ़पुरा बाजार निवासी विनोद ने फाल्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस पर दोनों लाइन मैन शट डाउन लेकर फाल्ट ठीक करने के लिए रवाना हो गए। फाल्ट ठीक करने के लिए मुकेश और अजब सिंह अलग अलग खंभों पर चढ़े थे। अजब सिंह फाल्ट ठीक कर जल्द ही नीचे आ गया। जबकि मुकेश को फाल्ट ठीक करने में समय लग गया।
विज्ञापन

मुकेश अभी खंभे पर ही था, तभी आपूर्ति शुरू हो गई। परिणाम स्वरूप करंट लगने से मुकेश झुलस कर नीचे आ गिरा। हालांकि मौके पर मौजूद दूसरे साथी के साथ अन्य लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किए। इसी बीच उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्य शव को लेकर कोतवाली पहुंच गए। वहां सूचना देने के बाद वापस बिजली घर पहुंचकर घेराव कर जाम लगा दिया। दूसरी तरफ लाइन मैन की मौत की सूचना मिलने पर उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी वहां से फरार हो गए। सूचना पर एसडीएम पटियाली प्रेम नरायण, सीओ आरके तिवारी, तहसीलदार राजवी निगम मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा को बुलाने की मांग करने लगे। विधायक ने परिजनों को समझाने के साथ मदद दिलाने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद आक्रोशित शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed