फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lights of 150 villages went off due to rain

बारिश से 150 गांवों की बत्ती गुल

Fri, 17 Sep 2021 01:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lights of 150 villages went off due to rain
बारिश से बिजली का ब्रेकडाउन, दिनभर गुल रही 150 गांवों की बत्ती - फोटो : Agra Dehat
बाह। हवाओं के साथ बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश से विद्युत लाइनों में खराबी आ गई। इससे बाह, जैतपुर क्षेत्र के 150 गांवों की दिनभर आपूर्ति ठप रही। बाह ग्रामीण में हवा के कारण बिजली के दो खंभे भी टूट गए।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी लाइनों की खराबी तलाशने और उसे ठीक करने में जुटे। पर, देर रात तक बाह और जैतपुर के 90 गांवों की आपूर्ति ठीक नहीं की जा सकी थी। बाह के एसडीओ विशाल भारद्वाज ने बताया कि बारिश से बिजली के दो खंभे टूटे हैं। लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। देरशाम बाह और भदरौली बिजली घर क्षेत्र की लाइनों में आई खराबी ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। दूसरे क्षेत्रों में भी आपूर्ति बहाल करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। इससे जहां अन्य फसलों को फायदा हुआ है। वहीं अगेती बाजरा की फसल हवाओं के कारण गिर जाने से नुकसान हुआ है।
किसान अजय पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयराम सिंह, छोटेलाल आदि ने बताया कि बाजरा और सब्जियों की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। जबकि पुरुषोत्तम सिंह, बाबूराम,जोधाराम आदि ने बताया कि बाजरा की अगेती फसल में बाल आ गई थी। इससे वह हवा के कारण गिर गई। इससे उपज प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से भी लोग हुए परेशान
बाह। बारिश के कारण जैतपुर ,जरार, भदरौली पार्वतीपुरा, पहाड़पुरा, करनपुरा, इमलीपुरा, धनियापुरा आदि गांवों में जलभराव भी हो गया। इससे लोगों को आने-जाने की परेशानी झेलनी पड़ी। कच्चे रास्तों पर फिसलन के कारण सबसे ज्यादा समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed