फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lighting set fell on stage in Bhima Nagari Union Minister of State Meghwal narrowly survived many injured

आगरा में बड़ा हादसा: भीम नगरी में मंच पर गिरा लाइटिंग का सेट, बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल, एक की मौत, दर्जनभर लोग घायल

Fri, 15 Apr 2022 10:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 10:23 PM IST
सार

भीमनगरी समारोह में आज उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के संबोधन के दौरान लाइटिंग का सेट मंच पर गिरा। इस दौरान वहां की बत्ती गुल हो गई थी। जिसके बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Lighting set fell on stage in Bhima Nagari Union Minister of State Meghwal narrowly survived many injured
बाल-बाल बचे केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नगला पद्मा, ग्वालियर रोड पर उत्तर भारत के चर्चित भीमनगरी समारोह में बड़ा हादसा हो गया। अचानक चली  तेज हवा के कारण भीमनगरी के मंच पर लाइटिंग का सेट भरभरा कर गिर पड़ा। ये हादसा उस समय हुए जब केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का संबोधन चल रहा था। इस हादसे में केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल बाल-बाल बच गए, तो वहीं एक की मौत और दर्जनभर लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन


नगला पदमा में सजाई गई तीन दिवसीय भीमनगरी के उद्घाटन के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रात 9 बजे पहुंचे। उद्घाटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद जब केंद्रीय मंत्री रात 9.40 बजे भीमनगरी महोत्सव में आए लोगों को संबोधित कर रहे थे, तब आंधी के कारण बिजली गुल हो गई। केंद्रीय मंत्री ने संबोधन रोक दिया, इसी बीच वहां लगा भारी भरकम लाइटिंग स्टैंड मंच पर गिर गया। जिस जगह स्टैंड गिरा, वहां सोफे रखे थे, जिन पर भीमनगरी कमेटी के पदाधिकारी बैठे थे। 
विज्ञापन


मंच पर पहली कतार में जो सोफे थे लोहे का लाइटिंग सेट  सीधा उनके ऊपर गिरा, जिससे करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। इस हादसे में भीमनगरी स्थानीय कमेटी के अध्यक्ष के भतीजे राजू गौतम निवासी सेवला की मौत हो गई। वहीं घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं थी एंबुलेंस 

इतने बड़े आयोजन में  एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। हादसे के बाद जब चीख पुकार मची, तो लोग खून से लथपथ नजर आए। घायलों को अस्पताल पहुंचान के लिए वहां एंबुलेंस तक नहीं थी। वहीं निजी वाहनों से भी इन्हें ले जाया जाता, तो वाहन इतनी बुरी तरभ फंसे हुए खड़े थे कि घायलों को इन वाहनों से भी यहां से निकालना बेहद मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed