{"_id":"5f81ec458ebc3e5fa3000a83","slug":"light-problem-mainpuri-news-agr462999752","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर हाउस विद्युत उपकेंद्र से सात घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर हाउस विद्युत उपकेंद्र से सात घंटे ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पॉवर हाउस स्थित विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से 12 से अधिक मोहल्लों में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई।
पॉवर हाउस स्थित विद्युत उपकेंद्र से पॉवर हाउस रोड, भांवत चौराहा, अवध नगर, देवपुरा, बैंक कॉलोनी, आवास विकास, राधारमन रोड, यदुवंश नगर आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार को उपकेंद्र पर 33 केवी लाइन में ब्रेकर लगाने का काम किया गया। इसके चलते सुबह आठ बजे ही बिजली काट दी गई। दिन भर इन मोहल्लों के लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। ब्रेकर लगाने से करीब सात घंटे का समय लगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे के करीब आपूर्ति चालू हो सकी।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ब्रेकर लगाने का काम उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए ही किया जा रहा है। इससे लाइन ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सभी उपकेंद्रों पर ब्रेकर लगाए जा रहे हैं, जिससे ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या से निजात मिल सके। इसमें थोड़ी परेशानी जनता को भी हो रही है। प्रयास है कि व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए। मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता खंड प्रथम।