{"_id":"5f591a978ebc3e338f033c13","slug":"light-problem-in-tundla-tundla-news-agr4585959124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात अंधकार में डूबा रहा टूंडला, गर्मी से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात अंधकार में डूबा रहा टूंडला, गर्मी से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
टूंडला। मंगलवार मध्यरात्रि अचानक बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली न होने से नगरवासी उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। किसी तरह रात गुजरी तो सुबह बिजली न होने से घरों में पानी भी नहीं आया। सुबह करीब सात बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार रात विद्युत अव्यवस्था से लोगों को बहुत परेशानी हुई। शाम से शुरू हुई बिजली की आंख- मिचौनी रात तक जारी रही। मध्यरात्रि बिजली एकदम गुल हो गई। कुछ समय तक तो लोग इंतजार करते रहे, किंतु काफी समय बाद भी बिजली नहीं आई तो परेशान हो गए।
बुधवार सुबह सात बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस बीच घरों के नलों में पानी भी नहीं आया।
कटौती से फसल की सिंचाई का संकट
पिछले काफी दिनों से बरसात न होने से बाजरा, तिलहन की फसलें और सब्जियां सूखने के कगार पर हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें समुचित बिजली नहीं मिल रही है। इससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
एत्मादपुर से आने वाली 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट आने के कारण विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी। लाइन में आई खराबी को सुबह ठीक कर सप्लाई सुचारुकर दी गई। बिना फॉल्ट के बिजली नहीं काटी जा रही है।
जय सिंह, विद्युत अवर अभियंता, टूंडला