{"_id":"600820bd8ebc3e2e7a15b62f","slug":"light-problem-in-rural-area-mainpuri-news-agr4771912175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी के देहात में दी जाए 20 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी के देहात में दी जाए 20 घंटे बिजली
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इसमें देहात में 20 घंटे की बिजली आपूर्ति कराने, किसानों को खुले में घूम रहे गोवंश से निजात दिलाने की मांग की।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता जिला सचिव रामधन के नेतृत्व में बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इसमें कहा है कि गांव में आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसानों की सिंचाई की सुविधा के लिए देहात में 20 घंटे की बिजली आपूर्ति कराई जाए।
खुले में घूम रहे गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्हें गोशाला में भिजवाया जाए। इससे किसानों को फसलों में होने वाले नुकसान को बचाया जा सके। इस मौके पर संत कुमार, हीरालाल, रामस्वरूप शाक्य, हरीओम यादव, योगेंद्र सिंह, रामऔतार, राधेश्याम यादव, शिवराज सिंह, गुड्डू मौजूद रहे। संवाद