फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   light problem

पावर हाउस पहुंचा नया ट्रांसफार्मर, बदलने में जुटे कर्मचारी

Fri, 21 Jun 2019 07:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
light problem
पॉवर हाउस में बिजली व्यवस्था के लिए रखा नया ट्रांसफार्मर। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। तीन दिनों से बिजली कटौती का दंश झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। पावर हाउस में ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते ये कटौती हो रही थी। नया ट्रांसफार्मर आगरा से मंगाया गया था, जो मैनपुरी पहुंच गया है। बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को बदलवाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अचानक पावर हाउस में लगा दस एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके चलते पूरे शहर में कटौती की जा रही थी। बिजली विभाग द्वारा दो-दो घंटे के रोस्टर से सप्लाई दी जा रही थी। अब ये मुश्किल खत्म होने वाली है। बिजली विभाग द्वारा आगरा से दस एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगाया जाना था।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात ट्रांसफार्मर आगरा से चलकर पावर हाउस मैनपुरी पहुंच गया। शुक्रवार को दिन भर कर्मचारी ट्रांसफार्मर को बदलवाने में जुटे रहे। शाम तक ट्रांसफार्मर बदल दिया गया, लेकिन अभी सप्लाई शुरू नहीं की गई है। शनिवार सुबह तक आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed