फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Light and sound show will start at Shaheed Smarak

शहीद स्मारक का विधायक ने किया निरीक्षण

Sat, 07 May 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Light and sound show will start at Shaheed Smarak
आगरा। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर आगरा विकास प्राधिकरण लाइट एंड साउंड शो शुरू करेगा। शनिवार को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। उन्होंने स्मारक को शहर का आकर्षण बनाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लाइट एंड साउंड शो शुरू करने के साथ यहां उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने, परिवार सहित समय बिताने के लिए लोग आएं, ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं। चैंबर पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने प्रतिमाओं पर शहीदों का ब्योरा न होने का मामला उठाया, जिस पर विधायक ने कहा कि प्रतिमाओं की जानकारी के लिए यहां डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। शहीद स्मारक की तरह पालीवाल पार्क का कायाकल्प करने का प्रयास हो रहा है। उसे पूरी तरह से मनोरंजन पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पिकनिक स्पॉट के रूप में पालीवाल पार्क का विकास होगा। इस दौरान भरत शर्मा, हरिओम बाबा, सारस्वत, गिर्राज बंसल, प्रेम दास चौधरी, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed