फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   light

अब अघोषित बिजली कटौती से मिलेगी निजात

Wed, 10 Jul 2019 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
light
मैनपुरी। अघोषित और अनियमित बिजली कटौती से अब लोगों को निजात मिलेगी। दो घंटे केे निर्धारित शटडाउन में ही कर्मचारियों को फाल्ट सही करना होगा। फाल्ट सही करने के लिए बार-बार शटडाउन नहीं दिया जाएगा। शासन ने बिजली विभाग पर शिकंजा कसा है। फाल्ट सही करने के नाम पर बार-बार होने वाली कटौती पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एमडी ने विभाग को निर्देश जारी करकेे कहा है स्थानीय स्तर पर शटडाउन का समय निर्धारित किया जाए। निर्धारित समय में ही सारे इलाके के फाल्ट सही किए जाएं। जिस इलाके में फाल्ट की शिकायत है उसके जेई संबंधित एसडीओ की मौजूदगी में फाल्ट सही कराकर समय सीमा बीतने के बाद शटडाउन हटवाकर आपूर्ति चालू कराएं। अघोषित और अनियमित रूप से होने वाली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

फाल्ट के नाम पर बड़ा इलाका होता प्रभावित
आए दिन होने वाले फाल्ट सही करने के नाम पर सब स्टेशन के पूरे इलाके की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जिससे बड़े इलाकेे के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो लगातार होने वाले फाल्ट के कारण चार से पांच घंटे तक पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed