{"_id":"5d0b89a78ebc3e48674d9b1e","slug":"light-agra-news-agr3922576132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। गुरुवार को दिन में सात घंटे की कटौती के चलते लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। वहीं, पानी के लिए भी परेशान रहे। अभी दो दिनों तक ये परेशानी और झेलनी होगी।
बुधवार के बाद गुरुवार को भी बिजली कटौती जारी रही। दिन भर में रुक-रुककर सात घंटे तक कटौती हुई। सुबह पांच बजे बिजली जाने से लोगों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। दरअसल ये कटौती पावर हाउस में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के खराब होने से आ रही है। बुधवार को इस ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी।
इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। बिजली विभाग द्वारा दो-दो घंटे कटौती कर अलग-अलग क्षेत्रों को सप्लाई दी जा रही है। बिजली विभाग की मुश्किलें भी इससे बढ़ी हुई हैं। गर्मी में कटौती के चलते लोग बार-बार फोन कर कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।