फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Licenses of four fertilizer vendors suspended

अमानक उर्वरकों की बिक्री पर चार उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Licenses of four fertilizer vendors suspended
मैनपुरी। कृषि विभाग द्वारा जांच के लिए भेजे गए चार उर्वरक के नमूने अमानक पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं से जवाब मांगा। जवाब तर्कसंगत न होने पर चारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉॅ. सूर्यप्रताप सिंह ने न्यू प्रवेश खाद भंडार ज्योंती से डीएपी का, आयुष्मान इंटरप्राइजेज देवी रोड से एनपीके का, मुस्कान खाद भंडार ज्योंती रोड से डीएपी और साधना खाद बीज भंडार औड़ेन्य मंडी से एसएसपी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट सभी नमूने अमानक पाए गए थे। इस पर 24 मई 2022 को चारों विक्रेताओं के लाइसेंस को निलंबित कर साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। विक्रेताओं द्वारा कोई तर्कसंगत जवाब नहीं दिया। इस पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने चारों लाइसेंस निरस्त कर दिए। उन्होंने विक्रेताओं को आदेशित किया है कि वे एक माह के अंदर पूरा स्टॉक विक्रय कर अपना लाइसेंस पटल सहायक राहुल कुमार के पास और ई-पॉस मशीन संबंधित केंद्र पर जमा कर दें। वहीं माइक्रो न्यूट्रिएंट के दो नमूने फेल पाए जाने पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए हैं। उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान सुकरेंद्र सिंह खाद बीज भंडार मैनपुरी और गणेश फर्टिलाइजर मंडी गेट मैनपुरी से वोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट के नमूने लिए थे। दोनों ही नमूने जांच रिपोर्ट में अमानक पाए गए हैं। नोटिस जारी कर सात दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed