फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Licenses of 29 fertilizer vendors suspended

ई-पॉस में स्टॉक निल न करने पर 29 उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Licenses of 29 fertilizer vendors suspended
मैनपुरी। जिले के 29 उर्वरक विक्रेताओं को ई-पॉस से उर्वरक की बिक्री न करना महंगा पड़ गया। जांच के बाद जिला कृषि अधिकारी ने सभी के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। ये वे विक्रेता हैं जिनकी सूची शासन ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

शासन द्वारा तीन दिन पहले जिला प्रशासन को सूची उपलब्ध कराई थी। इसमें बताया था कि जिले के 29 विक्रेताओं के पास ऑनलाइन स्टॉक में तीन माह से 150 मीट्रिक टन डीएपी प्रदर्शित हो रही है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने संबंधित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि विक्रेताओं के पास डीएपी का स्टॉक नहीं है। ई-पॉस मशीन से वितरण न किए जाने के चलते उनके खाते में स्टॉक प्रदर्शित हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने 29 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर सात दिन में अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

----
इनके हुए लाइसेंस निलंबित
मैनपुरी के विजय खाद भंडार जिला अस्पताल के सामने, शिव खाद भंडार नसीरपुर, शिल्पी एमपीएल इन्फॉर्म ऑफ एसपीएस, आरएस यादव खाद भंडार,
-ओम खाद भंडार, अगूपुरा कुचेला, पूनम खाद भंडार-बिछिया, फौजी खाद भंडार-एलाऊ, शिव खाद भंडार-लेखराजपुर, मोहिनी खाद भंडार-खरपरी, प्रताप खाद भंडार-सिमरई, श्याम खाद भंडार-परतापुर, जय मां दुर्गा-आलीपुर खेड़ा, कृषक भारती खाद भंडार-सुल्तानगंज, साईं खाद भंडार-नवीगंज रानू खाद भंडार-बेवर, उपकार खाद भंडार-बहेसी, रसीका खाद भंडार-हुसैनपुर, किसान फर्टिलाइजर, डांडी भट्ठा-किशनी, मोहित खाद भंडार-पतारा, राजीव खाद भंडार-बुझिया पुल, राम बहादुर खाद भंडार- सौज, रवि खाद भंडार- करहल, दिलीप खाद भंडार- कुरावली, नारायण खाद भंडार- सोनई, अभय खाद भंडार- भोगांव, शाक्य खाद भंडार- छाछा, सूरजमुखी खाद भंडार- गढिया गोविंदेपुर, गणेश फर्टिलाइजर- छाछा, चौहान खाद भंडार- दन्नाहार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शासन द्वारा 29 उर्वरक विक्रेताओं के पास डीएपी का स्टॉक होने की सूचना दी गई थी। जांच में पता चला कि उनके पास डीएपी का स्टॉक नहीं था, लेकिन ई-पॉस से वितरण न होने के चलते स्टॉक प्रदर्शित हो रहा था। इसी के चलते उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
-डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed