फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Licensed rifle stolen from home, FIR lodged

Agra News: घर से चोरी हुई लाइसेंसी राइफल, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Jan 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Licensed rifle stolen from home, FIR lodged
एत्मादपुर। थाना क्षेत्र के गांव बांसवाला में घर से लाइसेंसी राइफल चोरी होने पर फिरोजाबाद के कस्बा टूंडला, शिवपुरी कॉलोनी निवासी किसान रक्षपाल सिंह ने चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रक्षपाल ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह टूंडला में रह रहे हैं। बांसवाला उनका पैतृक गांव है। बताया कि उन्होंने राइफल अपने बेटे शिवम को गांव में बने घर में रखने को दी थी। 2 जनवरी को शिवम किसी काम से भोपाल चला गया था। 4 जनवरी को बेटे शिवम के लाैटने पर जब वह गांव पहुंचे तो दरवाजे के पीछे टंगी राइफल गायब थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

---------------


दंपती से गाजी-गलाैज पर प्राथमिकी दर्ज

एत्मादपुर। थाना क्षेत्र के गांव गारापुर निवासी लालता प्रसाद ने थाने में गाली-गलाैज और धक्का देने के मामले में पड़ाेसी दंपती के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को मंदिर से लाैट रहे थे तभी पड़ोसी मनोज और उसकी पत्नी तुलसी उन्हें रोककर गाली-गलाैज करने लगे। विरोध करने पर धक्का देकर गिरा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed