फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   library open in district jail mathura

जिला कारागार में गूंजेंगे गीता-रामायण के श्लोक, ज्ञान से बदलेगी कैदियों की जिंदगी

Sat, 05 Jan 2019 12:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jan 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
library open in district jail mathura
जिला कारागार में पुस्तकालय का उद्घाटन करते सीडीओ रामनिवास - फोटो : अमर उजाला

मथुरा की जिला कारागार में विभिन्न अपराधों की सजा काट रहे कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रशासन ने पहल की है। अब जेल में कैदी रामायण और गीता के साथ महापुरुषों की जीवनी पढ़कर ज्ञान से अपने जीवन को रोशन कर सकेंगे।   

विज्ञापन


जिला कारागार में लाइब्रेरी शुरू हो गई है। 1600 किताबों वाली इस लाइब्रेरी का उद्घाटन डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी और सीडीओ रामनिवास ने शुक्रवार को किया। अफसरों ने बताया कि कैदी लाइब्रेरी से किताब ले जाकर बैरक में पढ़ सकेंगे।  
विज्ञापन

 
जिला कारागार में 16 सौ किताबों की एक लाइब्रेरी खोली गई है। यह किताबें बंदियों और कैदियों को दी जाएंगीं। इस तरह की किताबें लाइब्रेरी में रहेंगी जिनके अध्ययन से इन लोगों को कुछ सीखने को मिले। बदलाव आ सके। यह लोग समाज में रहकर बेहतर तरीके से जीवन जीने की कला सीख सकें। जो अपराधी हैं वह अपराध का रास्ता छोड़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रये ने बताया कि लाइब्रेरी बिमटेक संस्था के सहयोग से खोली गई है। इस मौके पर जेलर अरविंद पांडेय, डिप्टी जेलर अंजनि कुमार समेत जेल प्रशासन के सभी लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed