फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liberty Club beat Shiv Club by nine wickets

लिबर्टी क्लब ने शिव क्लब को नौ विकेट से हराया

Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Liberty Club beat Shiv Club by nine wickets
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा पर खेली जा रही दीपू यादव स्मृति अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को शिव क्लब मैनपुरी और लिबर्टी क्लब के बीच मैच खेला गया। मुकाबले में लिबर्टी क्लब ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए मैच में लिबर्टी क्लब ने टॉस जीता और शिव क्लब मैनपुरी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शिव क्लब मैनपुरी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में आठ विकेट खोकर 121 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से विपिन ने 19, अर्जुन और जयवीर ने 11-11 रन का योगदान दिया। लिबर्टी क्लब मैनपुरी के गेंदबाज अभिषेक ने तीन, शौर्य और आलोक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे लिबर्टी क्लब ने अभिषेक 49, रजत 43 और अमन 11 की मदद से मात्र एक विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

शिव क्लब के गेंदबाज जयवीर ने एक मात्र विकेट हासिल किया। अभिषेक को ग्याप्रसाद यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच में निर्दोष यादव और सुमित यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कोरिंग अनुज यादव ने की। विवेक यादव ने आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेमचंद्र सिंह, अवनेंद्र यादव, अंबुज यादव, अमित यादव, ब्रजमोहन यादव, वीरेंद्र सिंह, कमलेश यादव, अलकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed