{"_id":"603687608ebc3ee908406264","slug":"letter-sent-for-withdrawal-of-recognition-of-schools-built-in-submerged-area-mainpuri-news-agr4821266110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूब क्षेत्र में बने स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूब क्षेत्र में बने स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए भेजा पत्र
विज्ञापन
देवी रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल का भवन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ईशन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए दो स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए बुधवार को संबंधित बोर्ड को पत्र भेजा गया है। ये वही स्कूल हैं जिनके ध्वस्तीकरण के आदेश मंगलवार को नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र/एसडीएम सदर ने पारित किए थे। प्रशासन के सख्त रवैये से डूब क्षेत्र में निर्माण करने वालों में खलबली मची हुई है।
शहरी क्षेत्र में ईशन नदी के किनारे डूब क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर प्रतिदिन प्रशासन का रुख कड़ा होता जा रहा है। बुधवार को प्रशासन की ओर से दो स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए संबंधित बोर्ड को पत्र भेजा गया है।
इसी कड़ी में एसबीआर इंटर कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद और लॉर्ड कृष्णा सेकंडरी पब्लिक स्कूल की मान्यता प्रत्याहरण के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली को पत्र भेजा गया है। पत्र में लिखा गया है कि अवैध भवनों पर ये मान्यताएं दी गई हैं, जिन्हें ध्वस्त कराने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में मान्यता अवैध भवन पर नहीं दी जा सकती है। पत्र भेजे जाने के बाद संचालकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
दूसरे बड़े निर्माण पर भी जल्द होगी कार्रवाई
डूब क्षेत्र में बने तीन भवनों को ध्वस्त कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दूसरे चरण में अन्य बड़े निर्माण भी प्रशासन के निशाने पर हैं। इसके लिए लगातार अभियान चलाकर प्रथम चरण में बड़े सार्वजनिक उपयोग में आने वाले भवनों का चिह्नांकन किया जा रहा है। इन्हें भी नोटिस जारी कर जल्द से जल्द ध्वस्त कराया जाएगा।
डूब क्षेत्र में बने दो स्कूलों को ध्वस्त कराने के आदेश मंगलवार को दिए गए थे। इनकी मान्यता प्रत्याहरण के लिए संबंधित बोर्ड को पत्र भेजा गया है। पत्र में भवन अवैध होने के बारे में भी अवगत कराया गया है।
ऋषिराज, एसडीएम सदर।