{"_id":"61896a2a434c34305f176e00","slug":"less-than-half-got-ujjwala-gas-connection-in-the-district-agra-news-agr514010785","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आधे से भी कम को मिले उज्ज्वला गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आधे से भी कम को मिले उज्ज्वला गैस कनेक्शन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में हाउसहोल्ड सर्वे के अनुसार तीन लाख 88 हजार 465 परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जाना था। हालांकि जिले में अब तक एक लाख 65393 पात्रों को ही योजना के तहत कनेक्शन दिए गए हैं। यह संख्या 50 प्रतिशत से भी कम है। सर्वे के मुताबिक काफी कम संख्या में रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन देने में गैस एजेंसी संचालक उदासीन बने हुए हैं। यही कारण है कि हाउसहोल्ड सर्वे के मुताबिक तीन लाख 88 हजार 465 के सापेक्ष महज एक लाख 65 हजार 393 को की कनेक्शन दिए जा सके हैं और दो लाख 36 हजार 402 की केवाईसी प्राप्त हो सकी है। उज्जवला योजना का कनेक्शन जारी करने में एजेंसी संचालक कोताही बरत रहे हैं। पूर्ति विभाग के अधिकारी भी रसोई गैस कंपनियों पर जिम्मेदारी डालकर खुद पल्ला झाड़ लेते हैं।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र गरीबों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन देने का काम जिले में चल रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष कनेक्शन देने की कार्रवाई की जा रही है। यदि लक्ष्य के सापेक्ष कनेक्शन नहीं हुए हैं तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
जाकिर हुसैन, जिला पूर्ति अधिकारी फिरोजाबाद