फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leopard terror in Etah captured in CCTV villagers in panic

UP: एटा में तेंदुए की दहशत...सीसीटीवी में हुआ कैद, दहशत में ग्रामीण; रात में कुत्ते को बनाया शिकार

Mon, 07 Oct 2024 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 05:21 PM IST
सार

एटा में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत है। रात भर ग्रामीण घरों में कैद रहे, तो वहीं सुबह उसकी चहलकदमी के निशान भी देखे गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात में तेंदुए ने एक कुत्ते को भी शिकार बना लिया। 
 

विज्ञापन
Leopard terror in Etah captured in CCTV villagers in panic
तेंदुए की दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज में क्षेत्र में तेंदुए की आहट से इलाके में दहशत का माहौल है। अलीगंज कस्बे के नवाबी रोड स्थित जिम सेंटर के सामने वाली गली में तेंदुआ देखा गया। शनिवार की सुबह जंगली जानवर ने दरवाजे पर बैठे कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। घर के बाहर खून से लथपथ कुत्ता पड़ा हुआ था। इस दौरान उसने जब सीसीटीवी देखा, तो हैरान रह गया। सीसीटीवी में उसे तेंदुआ दिखा, जो कुत्ते को नोंच रहा था। ये खबर जैसे ही गांव में फैली तो लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई है। 
विज्ञापन






गांव के ही रहने वाले राजीव ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता था, जो घर के दरवाजे पर बैठा रहता था। दो दिन पूर्व जब वे सुबह-सुबह उठे, तो कुत्ता खून से लथपथ अवस्था में मृत हालत में मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी देखा, तो उसमें तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद तेंदुए ने एक पिल्ले को भी अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता से शिकायत की गई।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने बताया की मामला संज्ञान में आया है। वन विभाग के अधिकारियों को बोल दिया है। टीम आने वाली है, जो सर्च आउट करेगी। तेंदुआ भी हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed