फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leopard In Forest Of Govardhan Mathura

मथुराः गोवर्धन के जंगलों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग की टीम ने पुलिया के नीचे किया कैद

Mon, 20 Apr 2020 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Apr 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard In Forest Of Govardhan Mathura
गोवर्धन के जंगलों में तेंदुए के होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के गोवर्धन अडींग के जंगलों में रविवार रात एक तेंदुए ने दहशत मचा दी। तेंदुए के होने की सूचना के बाद मथुरा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने तमाम कोशिशों के बाद तेंदुए को जमुनाबता की पुलिया में कैद करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


तेंदुए को रात में गांव में जाने से रोकने के लिए वन विभाग की टीम ने काफी प्रयास किए जो कामयाब भी हुए। देर रात से वन विभाग कर्मी मौके पर डटे रहे और आबादी वाले इलाके में तेंदुए को जाने से रोकने में सफल रहे।
विज्ञापन


फिलहाल आगरा वन विभाग टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने पूरे इलाकों में नाकांबदी कर दी है। किसी को भी तेंदुए के क्षेत्र की तरफ आने नहीं दिया जा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed