फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal will give an affidavit to free the land of Gram Sabha

कब्जा विहीन ग्रामसभा के लेखपाल देंगे शपथपत्र

Sun, 05 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal will give an affidavit to free the land of Gram Sabha
मैनपुरी। ग्रामसभा की जमीन अवैध कब्जा और फर्जीवाड़े से मुक्त होने का लेखपालों को शपथपत्र देना होगा। शपथपत्र के बाद प्रशासन द्वारा जांच कराई जाएगी। जांच में सरकारी जमीन पर कब्जा और फर्जीवाड़ा मिलने पर लेखपाल की जवाबदेही तय करके उनकेे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामसभाओं में पट्टा आवंटन के बाद कई स्थानों पर पट्टे की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने, आवंटन में लेखपालों द्वारा मनमानी पूर्वक चहेतों और बाहरी लोगों को पट्टा आवंटन करके सरकारी अभिलेखों में नाम चढ़वाने के मामले सामने आए हैं। अब लेखपालों की जवाबदेही तय करके उनसे शपथपत्र मंागा गया है। लेखपालों को तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम यह शपथपत्र देना है। इसमें बताना है उनकी ग्रामसभा में सरकारी जमीन और आवंटित की गई पट्टे की जमीन पर कोई कब्जा नहीं है। पट्टा आवंटन में फर्जीवाड़े का कोई मामला लंबित नहीं है। जो मामले हैं वह निस्तारित किए जा चुके हैं। शपथपत्र के बाद प्रशासन द्वारा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

---------
लेखपालों ने जमकर लगाया चूना
पट्टा आवंटन के नाम पर लेखपालों ने ग्रामसभाओं की हजारों बीघा जमीन को दूसरे स्थान पर रहने वालों के नाम कर राजस्व अभिलेखों में नाम भी दर्ज कराया गया है। कई लोग इस जमीन को दूसरे लोगों को बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तहसील भोगांव के गंाव अहिरवा में लेखपालों ने ग्रामसभा की लगभग एक हजार बीघा जमीन के पट्टे काट दिए। जांच में खुलासा होने के बाद दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर दो लेखपालों सहित पांच लोगों को जेल जाना पड़ा है। एसडीएम ने ग्रामसभा की जमीन को ग्रामसभा के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा दिया है।
--------
तहसील कुरावली के गांव जिरौली में लेखपाल ने ग्रामसभा की आठ सौ बीघा जमीन के पट्टे ऐसे लोगों के नाम कर दिए जो दूसरी ग्रामसभाओं के रहने वाले हैं। तहसीलदार कुरावली द्वारा गांव में लगाई गई चौपाल में इसकी पुष्टि हुई। तहसीलदार ने एसडीएम के माध्यम से अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

------------
ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा और पट्टा आवंटन में फर्जीवाड़ा न हो इसकी जिम्मेदारी लेखपाल की है। लेखपालों द्वारा दिए जाने वाले शपथपत्र के बाद सभी ग्रामसभाओं में जांच कराई जाएगी। जांच में कब्जा और फर्जीवाड़ा मिलने पर संबंधित लेखपाल को जिम्मेदार मानकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed