{"_id":"5f85e50e8ebc3e9b90282f4a","slug":"lekhpal-suspended-parali-kasganj-news-agr463552930","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान द्वारा अपने खेत में पराली जलाने पर क्षेत्रीय लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान द्वारा अपने खेत में पराली जलाने पर क्षेत्रीय लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सहावर। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा लगातार खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर नजर रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
उपजिलाधिकारी सहावर अशोक कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त के बावजूद तहसील सहावर के ग्राम सैलई में होरी लाल पुत्र लाखन सिंह द्वारा 12 अक्टूबर अपने खेत में पराली जलाई गई।
जबकि क्षेत्रीय लेखपालों को पूर्व में भी किसानों को जागरूक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। पराली जलाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल क्षेत्र सैलई तहसील सहावर राजेश बाबू को लापरवाही बरतने, अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन काल में लेखपाल को भूलेख अनुभाग तहसील सहावर से संबद्ध कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के लिये तहसीलदार सहावर जांच अधिकारी नामित किए गए हैं।