{"_id":"62474655844cc5367b7e1d43","slug":"lekhpal-suspended-for-corruntions-mainpuri-news-agr528926651","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोप में जटपुरा के लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के आरोप में जटपुरा के लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। भ्रष्टाचार के आरोप में एसडीएम जयप्रकाश ने एक और लेखपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक सप्ताह में दूसरे लेखपाल पर हुई कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया है।
जटपुरा ग्रामसभा के गांव नगला अखे में एक भूखंड पर गांव के ही धनीराम जाटव द्वारा निर्माण किया जा रहा था, जिसकी शिकायत विपक्षी सुभाष यादव द्वारा एसडीएम से की गई थी। एसडीएम ने मामले में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए थे। क्षेत्रीय लेखपाल गौरव मिश्रा ने विवादित जमीन पर धनीराम का निर्माण शुरू करा दिया था। जिस पर पीड़ित सुभाष यादव पक्ष द्वारा ट्विटर पर सीएम कार्यालय को सूचना दी गई। ट्विटर पर मामले के वीडियो भी डाले गए, जिसमें लेखपाल गौरव मिश्रा एक हजार रुपये की रिश्वत ले रहा है। बीस हजार रुपये धनीराम से लेने की बात कबूल कर रहा है।
एसडीएम जयप्रकाश के मामला संज्ञान में आने पर कानूनगो मयंक गोयल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कानूनगो की रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम जयप्रकाश ने लेखपाल गौरव मिश्रा को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने पिछले सप्ताह किशनी नगर के लेखपाल पंकज यादव को निलंबित कर दिया था। इससे पूर्व दो लेखपाल राजेश शाक्य व साबिर हुसैन भी भ्रष्टाचार के मामलों में निलंबित किए जा चुके हैं। एसडीएम की कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मचा हुआ है।