फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leader turned out to be a fraud: Grabbed five lakh rupees in the name of ending the case

धोखेबाज निकला नेता: मुकदमा खत्म कराने के नाम पर हड़पे पांच लाख रुपये, दिल्ली ले जाकर किया भ्रमित

Sun, 18 Aug 2024 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 08:52 AM IST
सार

एक किसान नेता के चक्कर में ऐसा फंसा कि पांच लाख रुपये गवां बैठा। नेता ने उसे मुकदमा खत्म कराने का आश्वासन दिया। उसे दिल्ली ले जाकर भ्रमित किया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Leader turned out to be a fraud: Grabbed five lakh rupees in the name of ending the case
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा खत्म कराने के नाम पर ताजगंज के किसान से लोधी समाज के नेता ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। अपने संबंध गृह मंत्री के विधिक सलाहकार से बताए। इतना ही नहीं मुकदमे में एफआर की फर्जी रसीद भी दे दी। डीसीपी सिटी ने धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कौलक्खा, ताजगंज निवासी कृष्ण कुमार राजपूत ने डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय को बताया कि उसके (कृष्ण कुमार) खिलाफ ताजगंज थाने में मारपीट और एससी/एसटी की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया। उसके बाबा का देहांत हो गया था। गमी में शामिल होने लोधी समाज के एक नेता आए थे। उससे कहा कि परेशान न हो। मुकदमा खत्म जाएगा। उनके गृह मंत्री के विधिक सलाहकार से निजी संबंध हैं।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे दिल्ली लेकर गया। बताया कि एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में पांच लाख रुपये सरकार के खजाने में जमा कराने पड़ते हैं। उसके बाद मुकदमा खत्म होता है। उसने जेवरात बेचे, कर्ज लिया। पांच लाख का इंतजाम करके दिए। आरोपियों ने उसे एक फर्जी रसीद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद उसके अंतिम रिपोर्ट दी। उस पर सीओ सदर की फर्जी मुहर लगी थी। रसीद लेकर वह एसीपी सदर के कार्यालय में गया। वहां छानबीन करने पर पता चला कि उसके खिलाफ चार्जशीट न्यायालय जा चुकी है। इसके बाद उसने रुपयों का तगादा किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने शिकायत को गंभीरता से लिया। मुकदमे के आदेश किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed