{"_id":"5b3b5bff4f1c1b86468b4590","slug":"lawyers-will-protest-against-bjp-chief-amit-shah-agra-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के विरोध में उठी आवाज, वकीलों का एलान- आगरा में घुसने नहीं देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के विरोध में उठी आवाज, वकीलों का एलान- आगरा में घुसने नहीं देंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 03 Jul 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच जुलाई को आगरा आ रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यूपी उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना जनमंच ने भाजपा अध्यक्ष का विरोध करने का एलान किया है।
जनमंच का कहना है कि भाजपा के मंत्री और नेता खंडपीठ पर सिर्फ आश्वासन देते आए हैं, कोई निर्णय नहीं लिया है। इस कारण विरोध किया जाएगा, अमित शाह को आगरा की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा।
जनमंच चाहता है कि खंडपीठ की स्थापना आगरा में की जाएगी। इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। विरोध का निर्णय मीटिंग में लिया गया। इसमें ओपी सिंह, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, भूमि बचाओ किसान संघर्ष समिति ने अमित शाह से मिलने की बात कही है। समिति का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे में दी गई जमीन का पूरा मुआवजा नहीं मिला है। कई किसानों पर केस दर्ज हैं, इन्हें वापस नहीं लिया गया है।

यहां होंगे अमित शाह के कार्यक्रम
पांच जुलाई को आगरा आ रहे अमित शाह पहले होटल उत्कर्ष विलास में समीक्षा बैठक करेंगे। फिर सूरसदन में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सोमवार को महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की अध्यक्षता में बैठक हुई।
सूरसदन चौराहे तक करीब 12 चौराहों पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इस दौरान ताज व्यू चौराहा से होटल उत्कर्ष विलास तक करीब 1500 भाजपा कार्यकर्ता विशाल मानव श्रृंखला बनाएंगे।
अमित शाह पर 10 क्विंटल फूलों की बारिश की जाएगी। छीपीटोला चौराहे से नालबंद चौराहे तथा सेंट जोंस चौराहे से सूरसदन तक दोनों तरफ हजारों की संख्या में जनता व कार्यकर्ता होंगे। करीब 20 चौराहों को सजाया जाएगा।
अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ही नहीं प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम रवि कुमार एनजी, एसएसपी अमित पाठक, एडीए उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र गुप्ता आदि ने सूरसदन का जायजा लिया।