फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers will be selected in December in December

Agra News: दीवानी में वकीलों का चुनाव दिसंबर में होगा

Sun, 05 Nov 2023 06:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Lawyers will be selected in December in December
दीवानी में वकीलों का चुनाव दिसंबर में होगा
विज्ञापन


बार एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दीवानी में वकीलों का चुनाव कराने के लिए वरिष्ठ जन समिति ने बार एसोसिएशन के सभागार में वकीलों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि वकीलों का चुनाव दिसंबर में होगा। 6 नवंबर तक वकील अपना सदस्यता शुल्क जमा कर सकेंगे। चुनाव में वही वकील भाग लेंगे जिनका सदस्यता शुल्क जमा होगा।
बैठक में पूर्व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रामसेवक ने मांग की कि वकीलों का चुनाव दिसंबर महीने के अंत तक हर हाल में कराया जाए। हरवीर सिंह चौहान ने मांग की कि बार एसोसिएशन के संविधान के नियमों के तहत ही बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जाए। एएच हाशमी ने मांग की कि वकीलों के चुनाव में पूरी तरह पारदर्शिता रखी जाए। वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष दर्शनलाल राठौर ने कहा कि समिति के सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी, अरविंद कुमार शुक्ला, वीरबहादुर सिंह यादव के साथ शीघ्र ही समिति की बैठक होगी। बार एसोसिएशन के सदस्यों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए ही वकीलों का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ एसोसिएशन के संविधान के अनुसार ही कराया जाएगा। सदस्यता शुल्क जमा होने के बाद वरिष्ठ जन समिति द्वारा बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश त्रिपाठी, वीरपाल सिंह राठौर, विनीता भदौरिया, संजीव चतुर्वेदी, गोपाल शुक्ला, नरेंद्र शाक्य, सुनील यादव, विनीत निगम, जीतू राजपूत, रीता नैयर, संजना चौहान, चतुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed