फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers strike postponed on assurance of MP

सांसद के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल स्थगति

Sun, 17 Oct 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lawyers strike postponed on assurance of MP
सांसद राजकुमार चाहर द्वारा एक सप्ताह में तहसीलदार के स्थानांतरण कराने के आश्वासन के बाद वकीलों ? - फोटो : Agra Dehat
फतेहाबाद। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर18 दिनों से हड़ताल पर बैठे वकीलों से शनिवार को सांसद राजकुमार चाहर और विधायक जितेंद्र वर्मा मिले। सात दिन के भीतर तहसीलदार के तबादले का आश्वासन दिया। इस पर वकीलों ने हड़ताल स्थगित कर दी।
विज्ञापन

फतेहाबाद में तहसीलदार की कार्यशैली खराब होने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता 28 सितंबर से हड़ताल पर बैठे थे। उनके समर्थन में अन्य तहसीलों के भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी थी। इस पर शनिवार को सांसद और विधायक धरनास्थल पर पहुंचे, अधिवक्ताओं से बात की।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ फतेहाबाद के अध्यक्ष धर्म सिंह राजपूत ने बताया कि सांसद ने सात दिन में तहसीलदार को हटवाने का आश्वासन दिया है। ऐसा नहीं होने पर अधिवक्ता फिर से हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर मोहन सिंह, निरंजन सिंह तोमर, सत्यवीर सिंह, किताब सिंह, जगदीश धाकरे, महेश पाठक, दिनेश पाठक, जयपाल सिंह, वीरेंद्र तोमर, नीलू सक्सेना, केशव देव शर्मा, दिनेश चंद गुप्ता, अनिल गुर्जर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed