फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers strike continued for the fourth day in Bah

Agra News: हड़ताल के बाद आज से अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन, जानें पूरा मामला

Mon, 08 Aug 2022 06:21 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 06:21 AM IST
विज्ञापन
Lawyers strike continued for the fourth day in Bah
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
आगरा की तहसील बाह में बुधवार को हुई लेखपाल और वकीलों के बीच मारपीट के मामले अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आक्रोशित अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। वहीं आगरा और मैनपुरी बार का समर्थन मिलने से उत्साहित वकीलों ने सोमवार से अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन का एलान किया है।
विज्ञापन


बुधवार को बाह तहसील में ठिया बंदी (सीमांकन) की फाइल लटकाने को लेकर हुए विवाद में लेखपाल और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें घायल लेखपाल संतोष राजपूत ने अधिवक्ताओं चंद्रेश यादव, वीरेश तिवारी, सुशील भदौरिया पर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे से भड़के वकील कामकाज ठप कर हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन

शुरू होगा क्रमिक अनशन 

बार के अध्यक्ष आनंद प्रकाश पचौरी ने बताया कि सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू होगा, जो भ्रष्टाचार की जांच होने और वकीलों पर दर्ज मुकदमा वापस होने तक जारी रहेगा। वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से लेखपाल भी आंदोलन की तैयारी में हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह का कहना है कि सोमवार को आपात बैठक में अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed