फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers go on indefinite strike against e-registry

Agra News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Fri, 19 Jun 2026 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lawyers go on indefinite strike against e-registry
खेरागढ़। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने एलान किया कि जब तक सरकार ई-रजिस्ट्री व्यवस्था वापस नहीं लेती, तब तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा, सचिव रामवीर सिकरवार ने बताया बृहस्पतिवार सुबह तहसील परिसर पहुंचे अधिवक्ताओं ने फर्श पर बैठकर कलमबंद हड़ताल की घोषणा की। इसके बाद वकीलों, स्टांप वेंडरों, टाइपिस्टों और दस्तावेज लेखकों ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए निबंधन कार्यालय में ताला जड़ दिया। तहसील परिसर में जुलूस निकाला, जिसके बाद दिनभर धरना-प्रदर्शन चलता रहा। हड़ताल के चलते तहसील में सभी कार्य ठप हो गए। तहसील पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed